फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget: dividend tax from the investment will be the common man

बजट: लाभांश टैक्स के कारण निवेश से दूर होगा आम आदमी

Mon, 29 Feb 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 29 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
Budget: dividend tax from the investment will be the common man

वित्त मंत्री अरूण जेटली के बजट में नया कुछ नहीं है। छोटे आयकर दाताओं को राहत तो संतुष्टि देने वाला है, लेकिन बजट पेश होने के बाद जिस शेयर मार्केट जिस तरह से गिरा है, उसको देखकर नहीं लगता है कि कॉरपोरेट इस बजट से ज्यादा खुश होंगे।

विज्ञापन


सरकार ने छोटे आयकरदाताओं को 5 हजार रुपये छूट देकर खुद की पैर पर कुल्हाड़ी मार लिया है। भले सरकार की मंशा अधिक आयकरदाताओं को जोडना हो, लेकिन भविष्य में इसका उल्टा परिणाम दिखेगा।
विज्ञापन


सरकार का ये बजट काफी दकियानुसी लग रहा है। आयकर पर बहुत उम्मीदें थी, लेकिन इसमें मायूसी हाथ लगी है। किसानों के लिए जो ऐलान किए गए हैं, वो काफी अच्छे हैं, लेकिन इनपर सरकार कितना अमल कर पाएगी, ऐलान और काम के होने में काफी फर्क होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में किए गए ऐलान तो पूरे हो नहीं पाते, गांवों में इतनी आसानी से काम हो पाएगा, यह असंभव सा प्रतीत होता है। कृषि सेस का फायदा किसानों तक कैसे पहुंचेगा, जबकि बाजार के कई हिस्सा राज्य सरकार के पास है। जबकि इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

शेयर बाजार के लाभांश पर अलग टैक्स लगाने से छोटे निवेशक इससे दूर होंगे। लोग जुडने की बजाय अलग होंगे। कंपनी पहले ही टैक्स देती है और फिर निवेशक क्यों दें? सरकार ने हर तबके को खुश करने की कोशिश की है।

बजट में सरकार के ग्रोथ के लिए ज्यादा स्कोप नहीं दिया। सरकार राजस्व कैसे जनरेट करेगी? इस पर कुछ खास फोकस नहीं किया गया है। कृषि के लिए कई प्रोग्राम तो बनाए गए, लेकिन इन सबमें राज्यों की भी भागीदारी होती है और इस पर अमल कराना ही बड़ी चुनौती है।


बजट में सामाजिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया गया है। राजस्व को लेकर कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं होने से अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकता है। युवाओं का देश कहने वाली सरकार रोजगार कैसे पैदा करेगी? इस पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed