Budget 2023: CM केजरीवाल ने बजट को बताया महंगाई बढ़ाने वाला, बोले- बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने वाली, उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पेश हुए आम बजट में मध्यम वर्ग, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साधने की कोशिश की गई है। टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया है। नए टैक्स स्लैब के मुताबिक सात लाख रुपये तक की आय वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं बजट पेश होने के बाद नेताओं और राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बजट को महंगाई बढ़ाने वाला बताया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने वाली, उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। कहा कि बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा बजट घटाकर 2.64% से 2.5% करना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2% से 1.98% करना हानिकारक बताया है।
इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2023
बेरोज़गारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं।
शिक्षा बजट घटाकर 2.64 % से 2.5 % करना दुर्भाग्यपूर्ण
स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 % से 1.98 % करना हानिकारक