फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   B.Tech student gets job offer of Rs 18 lakh

Delhi NCR News: बीटेक छात्र को मिला 18 लाख का जॉब ऑफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2026 के लिए प्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। शुरुआत से पहले ही कुछ छात्रों को अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिले है। प्री-प्लेसमेंट ऑफर में जामिया के बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के एक छात्र को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर पद के लिए 18 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है। इसी विभाग के चार छात्रों को एप्लीकेशन इंजीनियर के पद के लिए 16 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के लिए चयनित किया गया है। वहीं, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार के एक छात्र को 11.89 लाख प्रति वर्ष का पैकेज का ऑफर मिला है। इसके अलावा बीटेक और एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को ऑफर मिला है। इसमें बीटेक छात्रों को छह लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज का ऑफर और एमटेक के छात्रों को नौ लाख प्रति वर्ष के पैकेज के लिए चयन किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर जामिया कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार मोहम्मद महताब आलम ने बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed