फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BTech student committed suicide by hanging in the hostel room

Delhi: बीटेक की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान, लैपटॉप पर लिखा सुसाइड नोट बरामद

Fri, 29 Jul 2022 06:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Jul 2022 06:29 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट से पता चला है कि छात्रा अवसाद ग्रस्त थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। उसके मोबाइल की सीडीआर की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
BTech student committed suicide by hanging in the hostel room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : prayagraj

विस्तार

ओखला स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व छात्रा ने उदासी भरा अंग्रेजी संगीत चलाया। इसके बाद फंदे से झूल गई। मृतका की शिनाख्त श्राबणी खटुआ (19) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के लैपटॉप पर लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


ओडिशा की रहने वाली श्राबणी खटुआ आईआईआईटीबी में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार को वह अपने रूम पर मौजूद थी। इस दौरान उसकी रूम मेट किसी काम से बाहर गई। शाम के समय जब वह कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से संगीत की आवाज आ रही थी। परेशान होकर उसने हॉस्टल की महिला सुरक्षा गार्ड मंजू तिवारी को जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन को भी सूचना दे दी गई। कॉलेज प्रशासन, सिक्योरिटी व डॉक्टर वहां पहुंचे। तुरंत दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पंखे से श्राबणी का शव लटका था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


बाद में छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट से पता चला है कि वह अवसाद ग्रस्त थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। उसके मोबाइल की सीडीआर की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्राबणी ने किसे जिम्मेदार ठहराया है, पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed