फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BSP weak performance from SP in Lok Sabha elections 2014 and assembly elections 2017

बसपा के साथ पर यूं ही खफा नहीं मुलायम, ये है बड़ा कारण

Fri, 22 Feb 2019 02:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
BSP weak performance from SP in Lok Sabha elections 2014 and assembly elections 2017
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय में अखिलेश को लेकर मुलायम की जो तल्खी दिखी वह यूं ही नहीं है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में सपा की स्थिति बसपा से ज्यादा मजबूत थी। चाहे बात वोटिंग प्रतिशत की हो या जीत की। सपा ने बसपा से ज्यादा दम दिखाया था। 

विज्ञापन


विधान सभा चुनावों में तो कांग्रेस केसाथ गठबंधन होने की वजह से सपा ने कम सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन तो भी 311 में 47 प्रत्याशियों को जिताने में कामयाब हुई थी जबकि बसपा 403 सीटों पर चुनाव लड़ी और सिर्फ 19 विधायक ही बना सकी।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन को लेकर पार्टी में तो कानाफूसी हो ही रही थी लेकिन मुलायम सिंह का जो इस समझौते को लेकर दर्द छलका उसके पीछे चुनावी आंकड़े भी हैं। बात अगर लोकसभा चुनाव 2014 की करें तो सपा ने यूपी में भाजपा के तूफान के बीच भी अपनी नाव को बिल्कुल डूबने नहीं दी थी और पांच सांसद बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने कुल वोटों का 22.35 फीसदी वोट भी हासिल किए थे। वहीं बसपा इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी और वोटिंग प्रतिशत भी सिर्फ 19.77 प्रतिशत ही था। विधानसभा चुनाव 2017 तब हुए जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी। सपा ने 311 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और बाकी सीटें कांग्रेस को दे दी थीं।


सपा ने अपने बूतो तो 47 विधायक बनाए लेकिन कांग्रेस के 114 सीटों पर सिर्फ 7 प्रत्याशी ही जीत सके। तब भी माना गया था कि सपा को कांग्रेस गठबंधन से फायदे केबजाए नुकसान हुआ है। सपा को इस चुनाव में कुल 28.32 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि बसपा विधान सभा चुनाव 2017 में 403 सीटों पर 19 प्रत्याशी ही जिता सकी थी। वोटिंग प्रतिशत भी सपा से कम 22.23 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed