अश्लील डांस की चाहत पड़ी मंहगी, बसपा नेता का कट गया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना विधान सभा सीट से प्रत्याशी बासिद प्रधान को बसपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। होली पर आयोजित कार्यक्रम में रागिनी गायिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए अश्लील डांस के चलते हाईकमान ने यह कार्यवाही की।
कार्यक्रम में दर्शकों ने हंगामा कर दिया था और जमकर मारपीट हुई थी। मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। बसपा प्रत्याशी बासिद प्रधान ने 29 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
इसमें पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में रागिनी गायकों को बुलाया गया था, जिसमें महिला कलाकार भी थीं। अश्लील डांस देखकर दर्शकों ने हंगामा कर दिया।
उस समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंच पर नहीं थे
मारपीट में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हालांकि उस समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंच पर नहीं थे। बासिद प्रधान ने इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान और होली मिलन में मौजूद नेताओं को नहीं दी थी।
सोमवार को हापुड़ के बसपा जिलाध्यक्ष बबली केन ने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन में अश्लील डांस हुआ था। यह पार्टी की विचारधाराओं व नीतियों के खिलाफ है।
इसके चलते पार्टी संगठन के उच्च दिशा निर्देशानुसार बासिद प्रधान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। बता दें कि बासिद प्रधान से पहले इस सीट पर असलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन उन्हें भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
खुद क्या कहते हैं बासिद
बासिद प्रधान कहते हैं कि एक सक्रिय पदाधिकारी के रुप में क्षेत्र में कार्य किया, जो जनता के सामने है। मसूरी में जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें कोई अश्लील डांस नहीं कराया गया।
इस वजह से उन्हें पार्टी से भी नहीं निकाला गया है। वर्ष 2009 में गालंद गांव के रामपाल जाटव द्वारा एससी-एसटी एक्ट में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उसकी एफआईआर कॉपी किसी विरोधी ने पार्टी सुप्रीमो को भेज दी थी। इसी कारण पार्टी से निकाल दिया गया।