{"_id":"d5b1e3175932a17edf858f0d2367c9e5","slug":"bsp-leader-said-this-is-a-sarva-samaj-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बीएसपी में सबके लिए जगह है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बीएसपी में सबके लिए जगह है'
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्य प्रभारी राजबीर सिंह ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है।
विज्ञापन
इसमें ब्राह्मणों से लेकर वाल्मीकियों तक सबकी जगह है। यूपी की तर्ज पर हरियाणा में भी सोशल इंजीनियरिंग से चुनाव लड़ा जाएगा।
वह मंगलवार को नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे धर्मवीर भड़ाना को पार्टी में शामिल किया गया। उन्हें बड़खल से विधानसभा की टिकट दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि बसपा पार्टी नहीं बल्कि एक आंदोलन है। जो डॉ. बीआर अंबेडकर के मिशन को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस राज्य में आजादी के 67 साल बाद भी दलित व पिछड़ों का शोषण बंद नहीं हुआ।
दलित व पिछड़े वर्ग के लोग आज भी आजादी का मतलब नहीं जानते। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस व भाजपा दोनों की सरकारों को देखा है। एक बार बसपा को भी मौका दे। कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि उन्होंने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा का दामन थामा है।
पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेंदारी देगी उसे तन-मन-धन से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बसपा कभी झूठ व वोट की राजनीति नहीं करती।