{"_id":"630bc1937f47160aac651a3f","slug":"bsf-si-injured-as-he-shot-at-by-friend-in-nazafgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दोस्त ने ही मार दी बीएसएफ के एसआई को गोली, गिरफ्तार हुआ तो दी दलील- नशे में चल गई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दोस्त ने ही मार दी बीएसएफ के एसआई को गोली, गिरफ्तार हुआ तो दी दलील- नशे में चल गई पिस्टल
Mon, 29 Aug 2022 12:57 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:57 AM IST
सार
घटना के समय कार में मौजूद संदीप के भतीजे रवि और जीजा अंकुश ने बयान दिया है कि संदीप सहवाग बुरी तरह नशे की हालत में था। उसके पास एक पिस्टल थी। जैसे ही दिखाने के लिए संदीप ने पिस्टल निकाली, अचानक उससे गोली चल गई।
विज्ञापन
बीएसएफ एसआई को दोस्त ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिले के नजफगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एसआई को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में संदीप कुमार (30) को वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में उसके ही दोस्त संदीप सहवाग को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि नशे की हालत में अचानक खुद ही गोली चल गई।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संदीप परिवार के साथ गोपाल नगर नजफगढ़ में रहता है। संदीप बीएसएफ में एसआई है। फिलहाल इसकी तैनाती झारखंड में है। पिछले कुछ दिनों से संदीप छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात को संदीप अपने जीजा अंकुश, भतीजे रवि और दोस्त संदीप सहवाग के साथ कार में घूम रहा था। इस बीच जैसे ही इनकी कार सांई बाबा मंदिर रोड के पास पहुंची। अचानक संदीप सहवाग ने संदीप कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही संदीप अचेत हो गया।
विज्ञापन
फौरन उसे वेंकटेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना मिली। रवि और अंकुश ने बयान दिया है कि संदीप सहवाग बुरी तरह नशे की हालत में था। उसके पास एक पिस्टल थी। जैसे ही दिखाने के लिए संदीप ने पिस्टल निकाली, अचानक उससे गोली चल गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।