{"_id":"beddd78bb25249822f5ae984d55852a9","slug":"bsf-man-shoot-himself-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के सिपाही ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के सिपाही ने खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में बीएसएफ के डीआईजी के घर पर तैनात सिपाही गणपति (22) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि जान देने के लिए उसने डीआईजी की सरकारी रिवॉल्वर चोरी की थी। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीएसएफ के डीआईजी गुलशन कुमार नेताजी नगर में रहते हैं। मूल रूप से बीजापुर (कर्नाटक) का रहने वाला गणपति यहां बतौर अर्दली तैनात था। वह दूसरे अर्दली अलेक्स के साथ डीआईजी के घर में बने कमरे में रहता था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे उसने कमरा बंद कर अपनी राइट साइड की कनपटी पर गोली मार ली, जो लेफ्ट साइड से सिर के बाहर निकल गई। अलेक्स ने बताया कि घटना के वक्त वह टॉयलेट गया था। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह वहां पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि घटना को अंजाम देने के लिए गणपति ने रात में ही डीआईजी की सरकारी रिवॉल्वर चोरी कर ली थी। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गणपति 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था।