फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsf jawan dead in west bengal

निवाड़ी के बीएसएफ के जवान की पश्चिम बंगाल में मौत 

Mon, 04 Mar 2019 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
bsf jawan dead in west bengal
विजय आनंद

कस्बा निवाड़ी के बीएसएफ जवान विजय आनंद की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मौत हो गई। विजय का परिवार मेरठ की गंगानगर कॉलोनी में रहता है। शहीद के भाई के पास बंगाल के बीएसएफ ऑफिस से सूचना आई थी। 

विज्ञापन


निवाड़ी निवासी विजय आनंद पुत्र मंगतराम बीएसएफ की 99वीं बटालियन में सिलीगुड़ी के निकट साधुगेड़ा में बंगाल सीमा पर तैनात थे। विजय आनंद का बड़ा भाई गांव में अपनी मां सावित्री के साथ रहते हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है। विजय आनंद पत्नी राजेश, बेटा कुणाल, दो बेटी स्नेहा, गुड्डी गंगानहर कॉलोनी में मेरठ में रहते हैं। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर विजय आनंद के भाई शियानंद के पास बीएसएफ के कार्यालय से सूचना आई कि उनके भाई की गोली लगने से मौत हो गई है। गोली किन कारणों से लगी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। भाई के बारे में सूचना मिलने पर शियानंद रविवार दोपहर को अपनी भाभी व बच्चों के पास मेरठ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के बारे में दुखद समाचार मिलते ही मोहल्ले की महिलाएं उनकी मां सवित्री को दिलासा देने के लिए आ पहुंची। 41 वर्षीय विजयानंद 1999 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। जवान के बारे में सूचना मिलते ही निवाड़ी कस्बे में शौक की लहर फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed