फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bs Bassi said that pleasure To Shoot and hanged rapist.

'रेपिस्ट को गोली मारने और फांसी पर लटकाने से खुशी मिलती'

Tue, 05 Jan 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jan 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
Bs Bassi said that pleasure To Shoot and hanged rapist.

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा है कि अगर देश का संविधान उन्हें इजाजत देता तो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों और रेपिस्ट को गोली मारने या फांसी पर लटकाने में खुशी मिलती।

विज्ञापन


बस्सी ने दिल्ली पुलिस की वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही। बस्सी ने कहा कि 150 से 200 व्यक्ति ऐसे हैं जो महिलाओं को इस तरह से देखते हैं। जैसे कि वे एक पोर्न फिल्म में महिला को देख रहे हों।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि ऐसे लोग मासूम बच्चों या 80 साल की महिलाओं को भी अपना शिकार बनाते हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दिल्ली पुलिस महिला अपराधों को लेकर गंभीर है और महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा तत्पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली का सौभाग्य कि पुलिस राज्य सरकार के अधीन नहीं'

Bs Bassi said that pleasure To Shoot and hanged rapist.

केजरीवाल सरकार से दिल्ली पुलिस के टकराव के सवाल पर बस्सी ने कहा कि ये दिल्ली वालों का सौभाग्य है कि पुलिस राज्य सरकार के अधीन नहीं है।

टकराव के सवाल पर बस्सी ने बातों ही बातों में केजरीवाल सरकार पर निशाना भी साधा और कहा कि राज्य सरकार अपने स्थानीय मुद्दों में फंसी हुई है। जिसकी आड़ में वह दिल्ली पुलिस के अधिकारों में दखलंदाजी करती रहती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस किसी भी राजनैतिक दबाव में काम नहीं करती है। जबकि दिल्ली पुलिस के जरिए केंद्र और राज्य के बीच बड़ा संबंध बनता है। बस्सी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक हजार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हथियार लैस बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed