फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brutally beaten and injured by miscreants shopkeeper

बदमाशों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटकर किया घायल

Mon, 28 Dec 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 28 Dec 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
Brutally beaten and injured by miscreants shopkeeper

तिगांव स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में रविवार शाम घुसे बदमाश दुकानदार को घायल कर नगदी लूट ले गए। दुकान का शटर गिराने के बाद बदमाश बाहर खड़ी कार भी ले गए।

विज्ञापन


दुकानदार ने शटर बजाते हुए मदद के लिए चीख पुकार की। मौके पर पहुंचे लोगों ने शटर खोल कर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। सरेशाम हुई लूट की इस घटना से इलाके के व्यापारियों में असुरक्षा और रोष की भावना है।
विज्ञापन


राजेश गर्ग सेक्टर सात इलाके में रहते हैं। वह तिगांव कस्बे के मंझावली मोड़ पर इलेक्ट्रिनिक आयटम की दुकान चलाते है। रविवार रात करीब आठ बजे काम खत्म होने के बाद उन्होंने दिनभर की बिक्री के 40 हजार रूपए जेब में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर रखा सामान समेट कर दुकान के अंदर रख रहे थे। उसी दौरान चार युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और उनसे सीएफएल बल्ब की मांग की। वह बल्ब लेने दुकान के अंदर चले गए। पीछे से चारों युवक भी घुस गए और शटर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने राजेश गर्ग बेरहमी से पीटा।

लहूलुहान राजेश के कपड़ों की तलाशी लेकर बदमाशों ने 40 हजार रुपये, मोबाइल और कार की चाभी आदि निकाल लिए। उन्हें अंदर बंद कर बदमाश बाहर खड़ी राजेश की एस्टीम कार लेकर मौके से फरार हो गए। बाद में राजेश के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

उन्होंने राजेश को सेक्टर 21 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा दिया। इस घटना को लेकर इलाके के दुकानदारों में गहरा रोष छाया हुआ है। सोमवार सुबह इलाके के दुकानदार इकट्ठे हो गए और बाजार को बंद करने की तैयारी करने लगे।


सूचना मिलने पर तिगांव थाना प्रभारी राजदीप मोर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों का सुराग लगने के लिए अपराध शाखा की तीन टीमें जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed