फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brutal rape with 9 years old girl by her 70 years old madarsa teacher, teacher arrested from narela

70 वर्षीय मदरसे के मौलवी ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बच्ची आरोपी को कहती थी 'दादा'

Wed, 28 Feb 2018 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
brutal rape with 9 years old girl by her 70 years old madarsa teacher, teacher arrested from narela
minor rape

नरेला इलाके में 70 साल के एक मौलवी ने इंसानियत की सारी हदें पार कर 9 साल की मासूम बच्ची के साथ मदरसे में ही दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


बच्ची ने दो दिन किसी को कुछ नहीं बताया। तीसरे दिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को मामले का पता चला। बच्ची को बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बच्ची के बयान पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मौलवी जफीर आलम (70) को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर बच्ची के साथ हैवानियत की खबर सुनकर बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

brutal rape with 9 years old girl by her 70 years old madarsa teacher, teacher arrested from narela
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ जेजे कालोनी,बवाना में रहती है। इसका पिता बवाना की एक फैक्टरी में काम करता है। वहीं जेजे कालोनी ई-ब्लॉक में मूलरूप से बिहार का रहने वाला जफीर आलम अपने बेटे के साथ रहता है।

सने घर के पास ही कुछ झुग्गियों में अपना मदरसा बनाया हुआ है। जफीर यहां छोटे बच्चों को पढ़ाता है। मासूम इसके मदरसे में पढने आती थी। गत शनिवार शाम को बच्चे इसके मदरसे में पढने आए थे।

आरोपी मौलवी ने सभी बच्चों की 7.00 बजे छुट्टी कर दी। इस बीच उसने मासूम को पांच रुपये देने की बात कर रोक लिया। बाद में आरोपी ने मदरसे का दरवाजा बंदकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने मासूम को पांच रुपये देकर उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मासूम सहमी हुई घर आ गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

इधर मासूम के धीरे-धीरे पेट में दर्द बढने लगा। शुरूआत में हल्का ब्लड आया, लेकिन मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और ब्लीडिंग ज्यादा होने लगी।

घबराए परिजन निजी डॉक्टर के पास ले गए तो उसने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ है। मासूम से पूछने पर उसने सारी हकीकत बता दी।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल लिया है। 

आरोपी को दादा कहती है मासूम...

मासूम के साथ हुई हैवानियत की वारदात से उसकी मां का रोते-रोते बुरा हाल है। मां रोते हुए बता रही थी कि जिस मौलवी को मोहल्ले के सभी बच्चे दादा कहते थे, उसी ने उनकी बच्ची की अस्मत लूट ली।

इलाके सभी लोग मौलवी पर बहुत ऐतबार करते थे। जेजे कालोनी बवाना में ज्यादातर यूपी और बिहार के लोग रहते है जो आसपास की फैक्टरियों में काम करते हैं।

इन गरीब लोगों के बच्चे रुपयों के आभाव में इन मदरसों में पढने जाते हैं। घटना के बाद से इलाके के लोगों में खासा गुस्सा है। उनका कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए। 

बुरी तरह सहमी है मासूम...
घटना के बाद से मासूम बुरी तरह सहमी हुई है। थोड़ी सी भी आहट से वह एकदम चौक जाती है। हालांकि पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग करा दी है।

परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म की वारदात में मासूम के मन में बुरी तरह घर कर लिया है। घटना के बाद रविवार को मासूम बुरी तरह डरी हुई थी।

मां ने उससे पूछा भी था क्या हुआ तो उसने कुछ न होने की बात कर मां को टाल दिया। परिजनों का कहना है कि दो दिन उसने खाना भी ठीक से नहीं खाया। मंगलवार जब तबीयत बिगड़ी तो परिवार को वारदात का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed