फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brought the discourse on women to life on stage through the stories of Begum Masroor Jahan

Delhi NCR News: अफसाना हुई शाम ने बेगम मसरूर जहां की कहानियों से स्त्री-विमर्श को मंच पर जीवंत किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
दो हाथ, खोए हुए लम्हे, गुड़िया, कुंजी व जिल्लावतन का नाट्य-पाठ
विज्ञापन

केवल आवाज व अभिनय से साकार हुईं संवेदनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख सभागार में आयोजित नाट्य-पाठ अफसाना हुई शाम ने साहित्य और रंगमंच के संगम से दर्शकों को गहरे सामाजिक प्रश्नों से रूबरू कराया। विंग्स कल्चरल सोसायटी की प्रस्तुति में उर्दू की चर्चित लेखिका बेगम मसरूर जहां की पांच कहानियों का नाटकीय वाचन किया गया।
तारिक हमीद, साइरा मुजतबा और सुनीता सिंह ने अपनी प्रभावशाली आवाज व अभिनय से कहानियों को मंच पर जीवंत किया। 'दो हाथ' ने रिश्तों की संवेदनाओं को छुआ, खोए हुए लम्हे ने विवाहोपरांत स्त्री की पहचान व आत्मसम्मान के संघर्ष को मार्मिकता से सामने रखा। गुड़िया स्त्री जीवन की सामाजिक विडंबनाओं पर सवाल उठाती है, कुंजी लैंगिक पहचान व इच्छाओं को संवेदनशीलता से छूती है, तो जिल्लावतन प्रवासी जीवन के अकेलेपन व विस्थापन की पीड़ा को आवाज देती है।
विज्ञापन

कहानियों को बिना किसी नाटकीय अतिशयोक्ति के साहित्यिक गरिमा व भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की संवाद-अभिव्यक्ति ने हर पात्र की मन:स्थिति को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा। तारिक हमीद ने कहा कि अच्छी कहानियां हर दौर में नए अर्थ व सवाल लेकर आती हैं। दशकों पहले लिखी गई बेगम मसरूर जहां की कहानियां स्त्री अस्मिता, सामाजिक असमानता, रिश्तों की जटिलता व विस्थापन पर आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed