फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brothle caught in spa center at Jaipuria Mall Ghaziabad

स्पा सेंटर में देह व्यापार: अंदर कदम रखते ही शर्म से झुक गईं सबकी नजरें, इस स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां

Wed, 14 Jun 2023 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Jun 2023 10:47 PM IST
सार

पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अचानक स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने सेंटर चला रहे दो सगे भाई, दो ग्राहक और सात युवतियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Brothle caught in spa center at Jaipuria Mall Ghaziabad
स्पा सेंटर में पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन क्षेत्र (टीएचए) के एक और स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पाखी के नाम से यह स्पा सेंटर जयपुरिया माल में चल रहा था। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छापा मारकर सेंटर चला रहे दो सगे भाई, दो ग्राहक और सात युवतियों को हिरासत में ले लिया। युवतियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। इस पर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ग्राहकों और मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नीतिखंड में रहने वाले रिंकू और साजन उर्फ अमित जयपुरिया शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में सीढ़ियों के पास पाखी स्पा सेंटर चला रहे थे। इसमें 12 से 15 हजार रुपये वेतन पर गाजियाबाद और नोएडा से सात युवतियों को रखा हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह सेंटर चोरी-छिपे चल रहा है। दिखाने के लिए गेट बंद रखा जाता है जबिक अंदर देह व्यापार होता है। पुलिस ने छापा मारा तो गेट बंद ही मिला। गेट खुलवाया गया तो अंदर बने केबिन में युवक और युवतियां मिले। दो घंटे चले छापे के बाद स्पा सेंटर मालिकों, दोनों ग्राहक हिमांशु और हर्ष व युवतियों को थाने लाया गया। पुलिस ने 21 दिन में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 23 मई को पैसेफिक माल में सात स्पा सेंटरों पर छापा मार 100 लोग पकड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक बनकर पहुंचा सिपाही फोन करके पुलिस टीम बुलाई
स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिलने पर डीसीपी विवेक चंद्र ने तेज तर्रार सिपाही को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा। सिपाही ग्राहक बनकर गया। उसने पहले मसाज की बात की। बात आगे बढ़ाते हुए उसने स्पा सेंटर में चल रहे धंधे के बारे में जान लिया। मालिक ने उसे जैसे ही चैंबर में भेजा, उसने डीसीपी को फोन कर दिया। फोन आने के इंतजार में बाहर खड़े डीसीपी पूरी टीम के साथ पहुंच गए और छापा मार दिया। इस कार्रवाई की जानकारी सिर्फ छापा मारने वाली टीम को थी। पास की नीतिखंड चौकी को भी सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

युवितयां बोलीं, हमें किया जा रहा था ब्लैकमेल
पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे स्पा सेंटर में मालिकों के पास नौकरी मांगने पहुंची थीं। दो-चार दिन उनसे ग्राहकों की मसाज व अन्य तरह के ब्यूटी फेशियल का काम कराया गया। इसके बाद पहले जबरन देह व्यापार में धकेला और इसकी वीडियो बना ली। उन्हें वीडियो दिखाकर कहा कि काम छोड़कर गईं तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। इस पर वे मजबूरी में काम करती रहीं। डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि युवतियों ने मालिक व संचालकों पर जबरन देह व्यापार में डालने का आरोप लगाया है। युवतियों ने मालिकों पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचने का आरोप लगाया है।

जारी रहेगी कार्रवाई
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर मालिकों और ग्राहकों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर कार्रवाई जारी रहेगी। जहां से भी सूचना मिलेगी, एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed