{"_id":"e251017f10b8a3dba3b7838e5dbb5922","slug":"brothers-naked-on-the-road-got-bail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वस्त्र प्रदर्शन करने वाले भाईयों को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वस्त्र प्रदर्शन करने वाले भाईयों को जमानत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कस्बे में निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करने के मामले में दलित परिवार के मुखिया और उसके भाई को जमानत मिल गई है। 7 अक्तूबर को लूट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर दलित परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों ने निर्वस्त्र होकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर कई गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद दलित समाज एकत्र हुआ और धरने-प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
डीएम एनपी सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया और दूसरे इंस्पेक्टर को जांच दी। इसके बाद महिलाओं को जमानत मिल गई थी। दोनों भाइयों की जमानत अर्जी 24 अक्तूबर को दाखिल की गई थी। इस पर 5 नवंबर को सुनवाई हुई। जिला जज ने दोनों को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है।
विज्ञापन