फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law threw sister in law down from the roof in Delhi

Delhi: देवर का रिश्ता टूटा, भाभी को दोषी बताकर पहली मंजिल से नीचे फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 06 Aug 2023 09:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Aug 2023 09:13 PM IST
सार

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व महिला को अस्पताल ले जाया गया था, वहां उसका इलाज जारी था। पुलिस ने परिवार से बातचीत की। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Brother in law threw sister in law down from the roof in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने अपना रिश्ता टूटने पर भाभी को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। हमले में महिला खुशबू बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल खुशबू के देवर पंकज के रिश्ते की बात चल रही थी। उसके घर पर रिश्ते वाले आए हुए थे। बात भी लगभग फाइनल थी। मेहमानों के सामने खुशबू ने घर में हंगामा शुरू कर दिया। इस बात पर लड़की वालों ने बेटी की पंकज से शादी से इंकार कर दिया। इसी बात पर गुस्सा होकर उसने भाभी को नीचे फेंक दिया। उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुशबू अपने परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति पवन व देवर पंकज के अलावा अन्य सदस्य हैं। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। पुलिस को खबर मिली कि एक महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व महिला को अस्पताल ले जाया गया था, वहां उसका इलाज जारी था। पुलिस ने परिवार से बातचीत की। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल खुशबू के बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed