फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law raping the teenager of 14 years, then handed over to friends

जीजा ने किया किशोरी से रेप, फिर दोस्तों को सौंपा

Fri, 23 Oct 2015 09:32 AM IST
Updated Fri, 23 Oct 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
Brother in law raping the teenager of 14 years, then handed over to friends

दिल्ली से अपहरण कर ग्रेटर नोएडा ले जाई गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई दिनों तक दरिंदगी होने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में किशोरी से तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को कई दिनों की तफ्तीश के बाद किशोरी परी चौक, ग्रेटर नोएडा से मिली। घटना के बाद किशोरी सदमें चली गई है, जिसका इलाज किया जा रहा है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी मीना (बदला हुआ नाम) मोलड़बंद, जैतपुर में रहती है। वह अमर कॉलोनी के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

उसे घुमाने के बहाने ले आया नोएडा

Brother in law raping the teenager of 14 years, then handed over to friends

16 अक्तूबर को वह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर उसका दूर के रिश्ते का जीजा मिल गया। वह उसे घुमाने के बहाने ग्रेटर नोएडा ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।


इसके बाद किशोरी को एक अन्य युवक को सौंप दिया। इस आरोपी ने भी किशोरी को एक घर में बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने किशोरी को नितिन नामक व्यक्ति को सौंप दिया।

नितिन ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी तरफ परिजनों की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने 16 अक्तूबर को किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

विज्ञापन

किशोरी सदमें में

Brother in law raping the teenager of 14 years, then handed over to friends

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के परी चौक में दबिश देकर 20 अक्तूबर को किशोरी को ढूंढ लिया। इसके बाद तीसरे आरोपी नितिन को भी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

नितिन सिकंदराबाद, जिला गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी बदायूं का रहने वाला है। पुलिस मीना के जीजा और दूसरे आरोपी की तलाश के लिए नोएडा, बुलंदशहर व बदायूं में छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने नितिन को रिमांड पर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मीना के जीजा ने किशोरी को दूसरे आरोपियों को पैसे में बेचा था या फिर किसी और लालच में उनको सौंपा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद किशोरी बहुत ज्यादा सदमें चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed