{"_id":"09b3be7f8676b123ff857c6fee653ad2","slug":"brother-in-law-has-been-raped-girl-for-six-years-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल तक जीजा ही करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल तक जीजा ही करता रहा दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 08 Feb 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
पटौदी के खोड़ गांव में रहने वाली महिला ने रोहतक निवासी अपने जीजा पर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पटौदी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खोड़ निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी का फायदा उठाकर उसके जीजा अमित हुड्डा निवासी रोहतक वर्ष 1999 से वर्ष 2005 तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला का सगा जीजा है। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।