फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother-in-law and brother-in-law fight over asking for borrowed money In Gurugram

Gurugram: जीजा ने मांगे उधार दिए पांच लाख रुपये, साले और उसके परिवार ने लाठी-डंडो से किया हमला; चाल लोग घायल

Mon, 30 Jun 2025 10:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Jun 2025 10:07 PM IST
सार

गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में उधार के पांच लाख रुपये मांगने पर साले और उसके परिवार ने जीजा के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
brother-in-law and brother-in-law fight over asking for borrowed money In Gurugram
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-5 थाने के अंतर्गत शीतला कॉलोनी में उधार के रुपये वापस मांगने पर जीजा और उसके परिवार वालों के साथ लाठी-डंडो से मारपीट की गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों परिवार पड़ोस में ही रहते हैं। विवाद बहस से शुरू हुआ और खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में एक पक्ष की महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। झगड़े की शिकायत सेक्टर-5 थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शीतला कॉलोनी निवासी जगदीश ने रिश्ते में साला लगने वाले और उसके परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये दिए हुए हैं। काफी समय बीतने बाद जब रुपये वापस नहीं दिए तो जगदीश ने अपने साले से रुपये वापस मांगे। उसका साला अलग-अलग आरोप लगाकर रुपये देने से मना करने लगा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पक्ष पिछले कई दिनों से उनके घर के बाहर गाली-गलौज करते थे और मारने-पीटने की धमकी भी देते थे। इसी डर से जगदीश ने घर बाहर कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन


रविवार की शाम आरोपी घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे और उसके बाद लाठी-डंडो से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़ित रोहित व जगदीश का आरोप है कि काफी संख्या में लोगों ने परिवार वालों पर हमला कर दिया। रोहित के सर में चोट लगने के कारण आधा दर्जन टांके आए हैं। जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। झगड़े की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। झगड़े की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed