फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brothel racket running in green park spa center 12 people arrested

नकली ग्राहक बन पुलिस ने मारा छापा: स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 11 लड़कियों समेत मालिक गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 05:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Mar 2022 05:48 AM IST
सार

पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, दो हजार कैश और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
brothel racket running in green park spa center 12 people arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया में स्पा सेंटर की आड़ चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में 11 युवतियों के अलावा स्पा सेंटर के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले सात-आठ माह से स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहे थे। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर इसका भांडाफोड़ किया। 

विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, दो हजार कैश और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क के एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। फोन पर बातचीत के बाद नकली ग्राहक को स्पा सेंटर पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां रिसेप्शन पर बैठी युवती ने ग्राहक से बातचीत की। दो हजार रुपये में सौदा होने के बाद रिसेप्शनिस्ट ने ग्राहक को 10 लड़कियां दिखाई। ग्राहक ने इशारा किया तो पुलिस ने छापेमारी कर सभी को दबोच लिया। वहां से स्पा मालिक राजेश कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध शाखा की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed