फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken family on the death of the head of household

घर के मुखिया की मौत पर टूटा परिवार, बूढ़ी मां ने बयां किया दर्द

Thu, 01 Oct 2015 05:35 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:35 AM IST
विज्ञापन
Broken family on the death of the head of household

घर के मुखिया की मौत से इकलाख का परिवार टूट गया है। पीड़ित परिजन दो दिन बाद भी वे भयावह पल नहीं भूल पा रहे हैं। इकलाख की मां, पत्नी और बेटी को दिलासा देने के लिए रिश्तेदार तो पहुंच रहे हैं लेकिन घटना के बाद से वे गांव में खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


इकलाख की मां असगरी (85) रोकर बार-बार यहीं कह रही थीं कि अब तो गांव में रहने का कोई कारण ही नहीं बचा। बच्चों की जान बचाने के लिए गांव छोड़ना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें इस गांव में 70 साल हो गए हैं। उन्होंने कभी खुद को गांव वालों से अलग समझा ही नहीं। हर घर में उनका आना-जाना था।
विज्ञापन


गांव के हर परिवार के लोग उनके घर आते-जाते थे। मगर सोमवार की रात तो काली ही हो गई। रात में गांव के लोगों ने उनके बेटे और पोते को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे अब्बू को क्यों मौत के घाट उतार दिया

Broken family on the death of the head of household

वह कह-कहकर थक गईं कि उनके बच्चों को मत मारो। मगर हमलावर नहीं रुके। घर में इतने लोग घुस आए थे कि पता ही नहीं चला कि आखिर बेटे और पोते ने क्या अपराध किया है, जिसकी सजा उन्हें गांव के लोग देने में जुटे हुए थे।

इकलाख की बेटी रोते-रोते पिता की हत्या करने वालों से बस एक ही सवाल पूछ रही थी। वह बार कह रही थी, ‘कोई यह तो बताए कि आखिर मेरे अब्बू को मौत के घाट क्यों उतार दिया।’ मगर वहां उसके सवाल का जवाब देने वाला कोई नहीं था।

परिवार के लोग भी यहीं कह रहे थे कि अब उनका क्या होगा। जब लोगों ने इकलाख के घर पर हमला किया तो पड़ोसियों ने शोर मचाकर लोगों को रोकने की कोशिश की। उन्होंने इकलाख और उसके परिवार को बचाने का भरपूर प्रयास किया मगर उपद्रवियों के आगे वे नाकामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed