फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brij Bhushan sharan Singh said on the allegations of wrestlers Delhi Police investigating the case if found gu

पहलवानों के आरोप पर बोले बृजभूषण सिंह: दिल्ली पुलिस जांच कर रही है, दोषी हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा

Thu, 01 Jun 2023 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब कुछ और हो गई। कौन क्या कह रहा है उससे मतलब नहीं है। इनकी शर्तें, भाषा लगातार बदल रही हैं।

विज्ञापन
Brij Bhushan sharan Singh said on the allegations of wrestlers Delhi Police investigating the case if found gu
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलवानों के आरोपों को लेकर एक बार फिर सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक भी आरोप साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा। पहलवानों की पहले कुछ मांग थी, अब कुछ और हो गई। कौन क्या कह रहा है उससे मतलब नहीं है। इनकी शर्तें, भाषा लगातार बदल रही हैं। वहीं हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। किसान नेताओं और संगठनों की ओर से खाप चौधरियों की पंचायत बुलाई गई।

विज्ञापन

महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है। सर्वखाप पंचायत के लिए आज सोरम में पंचायत की जा रही है। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया है। काफी संख्या में समर्थकों के आज पंचायत में पहुंचे हैं। पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर सोरम की चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत आयोजित की जा रही है। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें- 21 लाख लीटर पानी बहाने का मामला: SDO के निलंबन के बाद फूड इंस्पेक्टर समेत तीन पर FIR, प्रशासन ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे।

ये भी पढ़ें- Weather: 36 साल में दिल्ली में सबसे ठंडा रहा मई, 20 वर्षों में चौथी बार जमकर बरसे बादल, जानें कैसा रहेगा जून

विज्ञापन

आज सर्वखाप की पंचायत के फैसले पर टिकी निगाहें

पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।
 

ये भी पढ़ें- साक्षी के कत्ल से तीन मिनट पहले: तेज चाल... पार की रोड फिर उसी गली में जा पहुंची साक्षी, CCTV फुटेज आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed