दो दिन पहले किरण बेदी ने अपने पति को किया था SMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण बेदी के राजनीति में आने के बाद लगाई जा रही तमाम अटकलों पर उनके पति बृज बेदी ने एक नया खुलासा किया है।
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बृज बेदी ने कहा कि वह पिछले 43 साल से उन्हें जानते हैं। उन्होंने कहा कि किरण बेदी को सीएम बनाने से उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव दिल्ली के काम आ सकता है।
बता दें कि बृज बेदी ने 1972 में किरण बेदी से शादी की थी। 1994 से वह सामाजिक सेवा में लगे हैं और अमृतसर के मकबूलपुरा में 600 बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं।
बृज बेदी का कहना वह खुद किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते। हालांकि किरण बेदी के राजनीति में आने के बारे में उन्होंने कुछ अहम बात की जो चौंकाने वाली है।
'दो दिन पहले कहा राजनीति में नहीं आना चाहतीं'
बृज बेदी ने बताया कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी ने किरण बेदी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया उसके दो दिन पहले उनका एसएमएस उनके पास आया था। इस एसएमएस में उन्होंने कहा कि वह राजनीति में नहीं आना चाहती। राजनीति उनके लिए नहीं है।
इसके अगले दिन किरण बेदी ने अपने पति से कहा कि उन्हें नहीं पता कि भाग्य उन्हें कहां ले जा रहा है। इस घटना के एक दिन बाद ही बीजेपी ने उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
क्या किरण बेदी का राजनीति में आना अचानक था? इस सवाल के जवाब में बृज बेदी ने कहा कि वह विवेकशील महिला हैं और उन्होंने जो भी फैसला लिया है वह सोज समझ कर ही लिया होगा।
'उनका मकसद पैसे कमाना नहीं है'
बृज बेदी ने यह भी कहा कि अगर वह दिल्ली की सीएम बनती हैं तो उनका प्रशासनिक अनुभव दिल्ली के काम आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के चुनावी दंगल में जीत उसी की होगी जो पार्टी दिल्ली के लोगों के दिल में उतरेगी।
हालांकि उन्होंने कहा कि केंद में भाजपा की सरकार है और अगर दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनती है तो यहां तेजी से विकास होगा।
किरण बेदी के राजीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 साल से सामाजिक जीवन में रही हैं। इससे साफ है कि उनका मकसद पैसे कमाना नहीं है। वह लोगों की सेवा के लिए ही आई हैं।
केजरीवाल ने किया किरण बेदी को हमला
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी पर हमला करते हुए एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके खिलाफ अखबारों में जो विज्ञापन छप रहे हैं उनमें किरण बेदी का हाथ है। केजरीवाल ने किरण बेदी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें आंखों में आंखें डाल आमने सामने बात करनी चाहिए।
एबीपी को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने कहा कि अगर उनमें दम है तो वह मुझसे आमने सामने बात क्यों नहीं करतीं। मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह मानता हूं।
केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा तो अब किरण बेदी को बोलने भी नहीं दे रही है। मुझे तो उनकी हालत पर दया आ रही है। अगर अभी उनकी यह हालत है तो आगे क्या होगा पता नहीं।