फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bride consumed poison before adieu in Saharanpur neighbor youth also died

आयशा को लेने आए थे 'साजन': विदाई से पहले दूल्हन ने खाया जहर, खबर सुन पड़ोसी ने भी दी जान; खाली हाथ लौटा शौहर

Sun, 21 May 2023 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 May 2023 09:25 PM IST
सार

एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही दोनों के परिजन कुछ बता पा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bride consumed poison before adieu in Saharanpur neighbor youth also died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर स्थित कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव मैनपुरा में विदाई से पहले एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने भी जहर खा लिया और थाने पहुंच गया। हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और रविवार को उसकी विदाई होनी थी।

विज्ञापन

मैनपुरा निवासी आयशा (25) का निकाह तीन वर्ष पूर्व नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाजपुर निवासी युवक से हुआ था। उसकी विदाई नहीं हुई थी। रविवार को उसकी विदाई की तारीख तय थी। ससुराल पक्ष के लोग विदाई के लिए गांव आए थे। शादी में दिया गया सामान भी जा चुका था। इसी बीच विदाई से पहले ही युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड गई। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इसी बीच युवती के पड़ोस में रहने वाले युवक मेहरदीन (26) ने भी जहर खा लिया और कोतवाली गंगोह पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में युवक की भी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों जहर खाकर आत्महत्या की है। बाकी स्थिति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

प्रेम-प्रसंग होने की रही चर्चा
एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है और न ही दोनों के परिजन कुछ बता पा रहे हैं। गांव में चर्चा रही कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीण भी गमजदा
युवक-युवती की मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोककर बुराहाल हो गया, लेकिन दोनों के द्वारा आत्महत्या करने के कारण परिजन भी नहीं बता पाए। वहीं, मैनपुरा में एक साथ हुई दो मौत से ग्रामीण भी गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed