{"_id":"62e41e6d6cef427e4453291e","slug":"brick-loaded-trolley-overturned-uncontrollably-two-killed-one-injured-in-harsh-vihar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बात कर रहे थे तीनों: ईंट से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बात कर रहे थे तीनों: ईंट से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत; एक घायल
Fri, 29 Jul 2022 11:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:22 PM IST
सार
नरेंद्र, दयानंद और सोनू बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। शुक्रवार को तीनों किसी काम से प्रेम नगर चौक पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पूर्वी जिला के हर्ष विहार इलाके में ईंट से भरी टैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोग उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नरेंद्र और दयानंद को मृत घोषित कर दिया गया और इनके साथी सोनू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र और दयानंद नेहरू विहार में रहते थे। इनके परिवार में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य हैं। नरेंद्र, दयानंद और सोनू बिजली विभाग में संविदा पर काम करते थे। शुक्रवार को तीनों किसी काम से प्रेम नगर चौक पर पहुंचे थे। सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी करने के बाद सोनू और दयानंद उस पर बैठे थे, जबकि नरेंद्र पास ही खड़े थे। तीनों वहां पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर इनपर पलट गई। तीनों ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली हटाकर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन