फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Breeding of mosquitoes increased due to rain

Delhi: बारिश से मच्छरों के प्रजनन में आई तेजी, इस साल बढ़ सकते हैं मच्छर जनित रोगों के मामले

Mon, 12 Jun 2023 03:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Jun 2023 03:10 PM IST
सार

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ललन राम वर्मा ने बताया कि इस बार निगम विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएगा। साथ ही, क्षेत्र में औचक निरीक्षण भी करेगा। पिछले दिनों निगम ने दो हजार से अधिक जगहों पर जांच की गई।

विज्ञापन
Breeding of mosquitoes increased due to rain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अप्रैल-मई में हुई बारिश से मच्छरों के प्रजनन में तेजी आई है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों निर्माण क्षेत्रों में अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन की जांच की, जिसमें करीब एक चौथाई जगहों पर प्रजनन के मामले पाए गए। ऐसे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल मच्छरजनित रोगों के मामले बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ललन राम वर्मा ने बताया कि इस बार निगम विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाएगा। साथ ही, क्षेत्र में औचक निरीक्षण भी करेगा। पिछले दिनों निगम ने दो हजार से अधिक जगहों पर जांच की गई। इसमें 447 जगहों पर मच्छरों का प्रजनन पाया गया। इन मच्छरों के लिए साफ पानी का जलभराव और नम मौसम फायदेमंद है। मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूकता से इन समस्याओं को रोका जा सकता है। साथ ही यदि कही पानी जमा है तो उसे तुरंत साफ करना, जलभराव को खत्म करने की दिशा में काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टर मनाली अग्रवाल ने कहा कि मच्छरों के कारण होने वाला मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया रोग प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है। अस्पतालों में मच्छर जनित संक्रमण के साथ आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है, लेकिन अनुमान है कि यदि यही ट्रेंड रहा तो इस बार मानसून में मच्छर जनित रोग से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed