फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   breaking news, principal's daughter found dead in school

डीपीएस के प्रिंसिपल की बेटी ने की खुदकुशी

Thu, 23 Oct 2014 09:51 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
breaking news, principal's daughter found dead in school

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) आरके पुरम के प्रिंसिपल की बेटी ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। प्रिंसिपल की बेटी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद बेटी का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरके पुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डॉ. डीआर सैनी डीपीएस स्कूल, आरके पुरम के प्रिंसिपल हैं और स्कूल कैंपस में ही रहते हैं। उनकी छोटी बेटी अंजना सैनी (29) गुड़गांव स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में उच्च पद पर नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन


अंजना ने एमबीए थी। डॉ. सैनी की बड़ी बेटी (शादीशुदा) भी उनके घर आई हुई है। बुधवार सुबह काफी देर तक अंजना अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बड़ी बेटी ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। अंजना पंखे से लटकी हुई थी, उसने तुरंत ही चीख माराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे पंखे से उतारकर फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से सुइसाइड नोट मिला

breaking news, principal's daughter found dead in school

पुलिस को खुदकुशी के कारणों का तो पता नहीं लगा है, मगर बताया जा रहा है कि अंजना की शादी नहीं हो रही थी। काफी रिश्ते आ रहे थे, मगर कोई रिश्ता तय नहीं हो रहा था। पुलिस को मौके से अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह परिवार वालों को ज्यादा परेशान व दुखी नहीं रखना चाहती है।

इस कारण वह खुदकुशी कर रही है। उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में अंजना के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों ने बुधवार शाम अंजना के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed