{"_id":"673d468287cce585840cc095","slug":"breach-in-security-of-udyog-bhawan-in-delhi-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों की स्मार्ट ठगी: दिल्ली के उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध, फर्जी ऑफर लेटर देकर भेजा, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों की स्मार्ट ठगी: दिल्ली के उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध, फर्जी ऑफर लेटर देकर भेजा, युवक गिरफ्तार
Wed, 20 Nov 2024 07:46 AM IST
अनुज कुमार
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:46 AM IST
सार
दिल्ली के सबसे वीआईपी इलाके में सेंध मारी की घटना सामने आई है। संसद के सामने स्थित उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : istock
विस्तार
संसद के सामने स्थित उद्योग भवन की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। निखिल नाम का युवक मंत्रालय के फर्जी पास उद्योग भवन में घुस गया था। हालांकि सीआईएसएफ के जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। कर्तव्य पथ थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि निखिल ठगी का शिकार हुआ है। उसे वस्त्र मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उद्योग भवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट ने शिकायत दी। उसमें कहा गया कि नई बस्ती, देवली गांव, नई दिल्ली निवासी निखिल (23) एक फर्जी अस्थायी पास की मदद से उद्योग भवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने उसे भवन के परिसर से पकड़ लिया। पूछताछ में निखिल ने बताया कि संगम विहार निवासी अक्षय ने कपड़ा मंत्रालय में एमटीएस के पद पर उसे नौकरी लगाने की बात कही थी। आरोपी अक्षय ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 2.25 लाख ले लिए।
विज्ञापन
यही नहीं अक्षय ने उसे फर्जी अस्थायी पास और एक ऑफर लेटर दिया। ये सब लेकर वह नौकरी का पता करने मंगलवार को उद्योग भवन आया था। संदिग्ध हालात में जब उसने उद्योग भवन में प्रवेश किया तो सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी अक्षय व उसके साथियों की तलाश कर रही है। फर्जी पास देखने में बिल्कुल असली जैसा लग रहा है।