डीयू में आधी रात में लड़के कर रहे थे छात्राओं से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू कैंपस में शुक्रवार देर रात कुछ छात्राओं से कार सवार लड़कों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। एक छात्रा ने पीसीआर कॉल कर दी।
गश्त पर मौजूद मौरिस नगर थाना प्रभारी आरती शर्मा मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपी छात्रों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत मलिक व जतिन कश्यप के रूप में हुई है।
मंजीत के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। मौरिस नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
थाने में कैंटीन चलाता है एक आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात देर रात 1.30 बजे हुई। कैंपस एरिया में कुछ छात्राएं टहल रहीं थीं। इसी बीच सेंट्रो कार सवार दो लड़के वहां पहुंचे और छात्राओं के साथ बदसलूकी करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने गोली मारने की धमकी देकर छात्राओं के साथ खींचतान भी की। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से भागने लगे। एक छात्रा ने पुलिस को कॉल कर दी।
इस बीच इलाके में गश्त कर रही मौरिस नगर थाना प्रभारी आरती शर्मा वहां पहुंच गई। छात्राओं ने आरोपियों की कार का नंबर भी उन्हें बताया। वायरलेस पर मैसेज देने के बाद आरती ने आरोपियों की घेराबंदी की।
कुछ देर बाद ही रूप नगर इलाके से दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान मंजीत ने बताया कि जिस थाने में उसके पिता तैनात हैं, वह उसी थाने में कैंटीन चलाता है, जबकि जतिन प्राइवेट नौकरी करता है।