{"_id":"592c5c674f1c1bea53bdb119","slug":"boys-better-performance-as-compared-to-girls-in-cbse-12th-result-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE RESULT: देशभर में बेटियां फलक पर, दिल्ली में लड़कों से पीछे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE RESULT: देशभर में बेटियां फलक पर, दिल्ली में लड़कों से पीछे
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th RESULT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में ऑल इंडिया टॉप और दूसरा व तीसरा रैंक बेटियों ने कब्जाया है। लेकिन दिल्ली में बेटियां शिक्षा में लड़कों से पीछे होती जा रही हैं। वर्ष 2017 के परिणाम में लड़कों के मुकाबले लड़कियां का पास फीसदी 5.36 फीसदी नीचे गिरा है। हालांकि, ओवरऑल बेटियों के पास फीसदी में पांचवें नंबर पर कायम हैं। खास बात यह है कि वर्ष 2014 में यह अंतर प्वाइंट 93 पर था।
विज्ञापन
देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां अपना दबदबा बनाए हुए हैं। सीबीएसई के विभिन्न जोन में बेटियों ने बेटों से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन दिल्ली में यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। दिल्ली जोन के स्कूलों की बेटियां लड़कों से फिसड्डी हैं। सीबीएसई से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली जोन में 88.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
इसमें से लड़कों का पास फीसदी 91.03 और लड़कियों का यह आंकड़ा महज 85.67 फीसदी है। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 5.36 फीसदी कम है। सबसे अच्छा प्रदर्शन तिरुवनंतपुरम की छात्राओं ने किया है, जहां 97.59 छात्राएं पास हुई हैं। जबकि चेन्नई दूसरे, पंचकूला की 89.47 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली में वर्ष 2014 में लड़कों का पास फीसदी 97.88 और लड़कियों का यह आंकड़ा 98.81 फीसदी था। यहां पर यह अंतर महज प्वाइंट 93 था। जबकि 2015 में रिजल्ट में सुधार हुआ और लड़कों का आंकड़ा 95.42 फीसदी और लड़कियों का पास फीसदी 97.23 था, जिसमें 1.81 फीसदी का अंतर था और बेटियों ने अपने रिजल्ट में सुधार किया था।