फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boycott of Chinese goods, RWA officials will do tilak with sandalwood

दिल्लीः चाइनीज सामान का बहिष्कार, चंदन से तिलक करेंगे आरडब्ल्यूए पदाधिकारी

Mon, 09 Mar 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
Boycott of Chinese goods, RWA officials will do tilak with sandalwood
चंदन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचने के लिए नई दिल्ली के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी कमर कस ली है। इस बार होली के अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी चाइनीज रंगों के बजाय चंदन से एक-दूसरे का तिलक लगाकर शुभकामनाएं देंगे। चाइनीज पिचकारियों का भी पूरी तरह से बहिष्कार करने के साथ होली मिलन समारोह न करने की भी योजना है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित सेक्टर डी टाइप तीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर कोरोना से बचाव के लिए आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर कई कदम उठाए हैं। इनमें चाइनीज रंगों के बजाय चंदन से तिलक किया जाएगा। एक-दूसरे को लोग न छुए, इसके लिए कॉलोनीवासियों को घर में गेंदे के फूल रखने के लिए कहा गया है। इसकी सहायता से लोग एक-दूसरे का चंदन से तिलक कर सकेंगे।
विज्ञापन


बाहर के खाने से भी परहेज
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि कॉलोनीवासियों से बाहर का न खाने के लिए भी अपील की जा रही है। लोगों से कहा जा रहा है कि खाने-पीने में लोग घर के बने व्यंजनों को ही तवज्जो दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मनाएंगे होली, देंगे श्रद्धांजलि
गोल मार्केट स्थित दिल्ली इंपेरियल जोन के आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष प्रीतम धारीवाल ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा से काफी लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को मार डाला गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली इंपेरियल जोन की आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने होली न मनाने का फैसला लिया है। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए भी कोरोना से बचने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। 


पानी के बचाव में उतरेंगी आरडब्ल्यूए
नई दिल्ली आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष प्रीतम ने बताया कि होली के अवसर पर पानी अधिक बर्बाद किया जाता है। इसके लिए नई दिल्ली की करीब 52 आरडब्ल्यूए को पानी से बचाव के लिए अपील की जा रही है। पदाधिकारियों को केवल सूखी होली सावधानीपूर्वक खेलने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed