फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy shoots girl, kills himself in Mukherjee Nagar area in delhi

दिल्ली: जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगा लड़के ने लड़की को मारी गोली, खुद भी दी जान

Mon, 04 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
 Boy shoots girl, kills himself in Mukherjee Nagar area in delhi
मुखर्जी नगर इलाके की वारदात, मौके पर पड़ा युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गोली चलने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह से जख्मी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी रोड स्थित कोरोनेशन पार्क के पास एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक ने अपनी कनपटी में गोली मारी है। 
विज्ञापन


मौके पर छानबीन में पता चला कि युवक ने युवती को वहां मिलने के लिए बुलाया था। वह लड़की को धोखा देने की बात कहकर गोली मार दी और फिर अपनी कनपटी पर गोली चला ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादीशुदा है युवती

 Boy shoots girl, kills himself in Mukherjee Nagar area in delhi
delhi crime

पुलिस ने बताया कि युवक का नाम सोनू (29) था। वह रोहिणी का रहने वाला था। जबकि रूपा यादव (27) नाम की युवती संतनगर, बुराड़ी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि रूपा शादीशुदा थी। सोनू के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में सोनू ने मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है। साथ ही उसने बताया कि वह रूपा से प्यार करता है। लेकिन वह किसी अन्य युवक से शादी कर ली। जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। 

इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। पुलिस युवक और युवती की परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed