फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy refused to marry homosexual cut off his private part in delhi

Delhi: लड़के ने शादी से किया मना, समलैंगिक ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, डॉक्टर बोले- अब कभी बाप नहीं बन पाएगा

Mon, 13 Jan 2025 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 13 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में एक बहन व तीन भाई हैं। पीड़ित का एरिया में चप्पल बेचने का काम है। इसके पड़ोस में आरोपी साहिल रहता है।

विज्ञापन
boy refused to marry homosexual cut off his private part in delhi
समलैंगिक ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। शादी से इनकार करने पर एक समलैंगिक ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बाद में आरोपी वहां से भाग निकले। उस समय 22 साल का पीड़ित बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा।

विज्ञापन

डॉक्टर बोले- अब बाप नहीं बन पाएगा ये
खून से लथपथ युवक को फौरन नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी बात नहीं बनी तो उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां फौरन उसका ऑपरेशन हुआ। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने बताया है कि युवक कभी पिता नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल की तलाश में पुलिस
पुलिस ने युवक का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी साहिल की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस इससे इनकार कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

डेढ साल से थी दोनों की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में एक बहन व तीन भाई हैं। पीड़ित का एरिया में चप्पल बेचने का काम है। इसके पड़ोस में आरोपी साहिल रहता है। साहिल समलैंगिक है, इसकी पीड़ित युवक से पिछले करीब डेढ़ साल से दोस्ती थी। दोनों अक्सर मिलते थे।

अगले महीने थी युवक की शादी
आरोपी साहिल पीड़ित से शादी करने का दबाव बनाता था। पीड़ित कहता था कि किसी लड़के से वह कैसे शादी कर सकता है। अब पीड़ित की शादी तय हो गई थी। अगले महीने उसकी शादी होनी थी। पीड़ित ने साहिल से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। शनिवार रात को साहिल ने पीड़ित को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया।

चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट
पीड़ित को बातचीत के बाद देर रात को राम पार्क में ले गया। वहां कुछ अन्य लड़के भी मौजूद थे। नशा करने के बाद आरोपियों ने कपड़े उतारकर जबरन पीड़ित का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। बाद में वह फरार हो गए। पीड़ित एक घंटे बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed