{"_id":"5b8e25c742c792462f5eb715","slug":"boy-parents-has-been-hostage-by-girl-family-during-baby-shower-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखते ही पसंद आई लड़की तो कर दी गोदभराई, अचानक हुआ कुछ ऐसा लड़के वालों को भूसे में दबाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखते ही पसंद आई लड़की तो कर दी गोदभराई, अचानक हुआ कुछ ऐसा लड़के वालों को भूसे में दबाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में अनोखा मामला सामने आया है। लड़के पक्ष के लोग लड़की देखने गए थे, लड़की पसंद आ गई, गोदभराई भी हो गई। इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घटना मसूरी इलाके की है। दीनानाथपुर पौठी गांव में रिश्ता तय होने के बाद गोदभराई हो गई। लड़की वाले मौके पर ही सगाई कराने पर अड़े, तो लड़के वालों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
तनाव इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने गांव वालों के साथ मिलकर लड़का पक्ष के 20 लोगों को भूसे के कमरे में बंद कर दिया और उनके ऊपर भूसा भी डाल दिया। पुलिस ने आकर चार घंटे बाद बंधकों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के गिरधरपुर निवासी लोग अपने बेटे के लिए बहू देखने मसूरी पौठी गांव आए थे। जहां दोनों परिवार के लोगों में बात बन गई। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की की गोदभराई भी कर दी।
आरोप है कि लड़की के परिजन इस बात पर अड़ गए कि सगाई भी अभी हो जाए, जिसके लिए लड़के वालों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आप हमारे यहां आओ, तभी सगाई होगी। इस पर लड़की वालों ने हंगामा कर दिया।
उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर लड़का पक्ष के 20 लोगों को भूसे के कमरे में बंद कर दिया। गांव के ही कुछ लोगों ने देर रात मसूरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक लोगों को कमरे से निकला।
बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसएचओ मसूरी उमेश बहादुर ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं गांव में चर्चा रही कि लड़की पक्ष ने वर पक्ष को उनके द्वारा दिए गए सामान के एवज में 80 हजार रुपये दिए। इसके बाद रिश्ता खत्म हो गया।