फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy injured 6 others in playing

फ्रेंडली मैच में दलितों की टीम को बढ़त बनाते देख शुरु कर दी मारपीट, कहे जातिसूचक शब्द

Wed, 17 Aug 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 17 Aug 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
boy injured 6 others in playing
demo pic - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांव चक्करपुर के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मैदान कबड्डी के स्थान पर मारपीट का अखाड़ा बन गया। यहां आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में एक पक्ष ने अपनी हार देखते हुए दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला बोल दिया।

विज्ञापन


लात घूसों के साथ ही डंडों से मारपीट की गई। हमलावरों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी तथा जाति सूचक शब्द भी कहे। इस हमले में एक ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

 

जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अगस्त को हुआ था आयोजन

boy injured 6 others in playing
demo pic - फोटो : Bureau
गांव चक्करपुर के निवासियों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में यादव और जाट व बाल्मीकियों की संयुक्त टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा था।

इस दौरान जाट व बाल्मीकियों की संयुक्त टीम यादव टीम पर भारी पड़ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच 30-1 का अंतर चल रहा था।

 

आरोप है कि अपनी टीम की हार को देखते हुए यादव टीम के खिलाडिय़ों ने विपक्षी टीम के साथ-साथ खेल-खेल में मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो हमलावरों ने लात घूसों के साथ डंडों से मारपीट की।

तमंचा दिखाते हुए दी धमकी, जातिसूचक शब्द भी कहे

boy injured 6 others in playing
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान अपने पिता को बचाने आए एक 9 वर्षीय बच्चे को भी हमलावरों ने उठाकर दूर फेंक दिया। हमले में संयुक्त टीम के छह खिलाड़ी घायल हुए हैं। हमलावरों ने उन्हे तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चक्करपुर निवासी योगेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों राजपाल, कपिल, पंकज, अंकुश, साहिल, अमित, दीपक व नवीन गुगा निवासी चक्करपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र फौगाट ने बताया कि इस झगड़े को दो जातियों के बीच दिखाया जा रहा है। जबकि दूसरी टीम में बाल्मीकि जाति के तीन और जाट जाति के चार खिलाड़ी थे, जबकि दूसरी टीम में सभी यादव थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed