कलयुगी बेटे ने मां को मारे थप्पड़ और दी गालियां फिर जो किया उसे जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगली..
लाजपत नगर इलाके में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ खुद उसके बेटे ने ही दरिंदगी की। वृद्धा घर में अकेली रहती है। आरोप है कि उसका बड़ा बेटा गालियां देता हुआ घर में घुसा।
बाल पकड़कर अपनी मां को 10 से 12 थप्पड़ मारे। वृद्धा ने बाल छुड़ाने के लिए बेटे का हाथ पकड़ा तो वह एक अंगुली को चबा गया। इसके बाद कुकर से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
वृद्धा मां को घर से बाहर कर अंदर से कुंडी लगा दी। पुलिस ने वृद्धा को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पड़ोसी की शिकायत पर लाजपत नगर पुलिस ने वृद्धा के बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि आरोपी अस्पताल मेें भर्ती है।
ऐसी हुई वारदात
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना 19 अप्रैल को रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। देवी रानी पार्ट-एक लाजपत नगर में अकेली रहती है।
उनके पति प्रभू दयाल अरोड़ा की बहुत पहले मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, बड़ा बेटा मनोज अरोड़ा जबरन मकान पर कब्जा करना चाहता है। वह ईस्ट ऑफ कैलाश में रहता है।
वारदात वाले दिन वह चिल्लाता व गालियां देता अपनी मां के घर में घुसा। उस समय वृद्धा घर में अकेली थीं। घर में घुसते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर से बाहर निकालकर अंडर से कुंडी बंद कर दी।
वृद्धा के छोटे बेटे अमित अरोड़ा ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका बड़ा भाई प्रॉपर्टी के लिए पहले भी मां और उनके भाई के साथ मारपीट कर चुका है।
इधर, वृद्धा देवीरानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, मगर वह चलने-फिरने की हालत में नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।