फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy death by Beaten for sleeping on Track in delhi

पटरी पर सोने के विवाद में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Dec 2018 02:32 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Dec 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
Boy death by Beaten for sleeping on Track in delhi
सांकेतिक तस्वीर

वीवीआईपी इलाके नॉर्थ एवेन्यू में सोमवार देर रात पटरी पर सोने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पौड़ी-गढ़वाल निवासी चंदर सिंह रावत (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल डंडा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 7.00 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के नजदीक मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। छानबीन के दौरान मृतक की पहचान चंदर सिंह रावत के रूप में हुई। चंदर इधर-उधर छोटा मोटा काम करने के बाद वहीं सड़क पर सो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पटरी पर सोने वाले एक अन्य युवक विक्की से सोमवार रात को उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे बलजीत नगर से दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि रात के समय चंदर उसकी जगह पर सो रहा था।


विक्की ने उससे कहीं और जाने के लिए कहा तो वह उससे झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसने डंडे से उस पर हमला कर दिया। विक्की ने चंदर की हत्या कर उसका चेहरा भी कुचल दिया। बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed