फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boxer Vijendra and Nagma joined Congress candidates campaign

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रत्याशी की पदयात्रा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंद्र और नगमा 

Sun, 02 Feb 2020 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Boxer Vijendra and Nagma joined Congress candidates campaign
विजेंदर और नगमा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शनिवार को कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी चोपड़ा के समर्थन में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बॉक्सर विजेंद्र और फिल्म अभिनेत्री नगमा भी मौजूद थीं। नगमा और विजेंद्र ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन


नेहरू प्लेस से कालकाजी तक निकाली गई पदयात्रा के दौरान लोगों ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उधर, अरविंदर सिंह लवली ने राजगढ़ और सरताज मोहल्ला में डोर टू डेार जनसंपर्क कर लोगों से विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसमें मेट्रो से करावल नगर की कनेक्टिविटी, सामुदायिक रेडियो सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। उधर, संगम विहार से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम आजाद के समर्थन में भी शनिवार को पदयात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा आज से करेंगे प्रचार 
कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सिने कलाकार व दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा रविवार से प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा और नगमा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस-राजद गठबंधन को वोट देने की अपील
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पहली बार राजद के साथ गंठबंधन कर चुनावी जंग में उतरी है। इस अवसर पर राजद सांसद मनोज कुमार झा मौजूद थे। 


चोपड़ा ने कहा कि  बिहार में आरजेडी ने गरीबों और जरूरतमंदों के विकास व उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं। दिल्ली में कांग्रेस ने भी पूर्वांचली के हितों को ध्यान रखते हुए कई विकास कार्य किए हैं। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने दिल्ली में रहने वाले सभी पूर्वांचली से कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed