फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bouncers and guards beat up students at college party in Greater Noida

Video: कॉलेज पार्टी में बाउंसरों और गार्ड्स की दबंगई, छात्रों को लाठी डंडों से पीटा, स्टूडेंट्स में आक्रोश

Sun, 15 Dec 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Dec 2024 10:57 PM IST
सार

पार्टी के दौरान छात्रों और बाउंसरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने एकजुट होकर छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Bouncers and guards beat up students at college party in Greater Noida
छात्रों से होती मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज पार्टी के दौरान बाउंसरों, गार्डों की दबंगई का मामला सामने आया है। पार्टी के दौरान हुए विवाद में बाउंसरों ने छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसरों, गार्डों को छात्रों की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोग बीच बचाव करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान छात्रों और बाउंसरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने एकजुट होकर छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है और वे कॉलेज प्रशासन व बाउंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा पीड़ितों  से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की भूमिका पर सवाल खड़े करती है। छात्रों के अलावा उनके अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed