फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bouncer boyfriend shoots Girlfriend five bullets at khushboo chowk

बाउंसर ब्वॉयफ्रेंड ने बार गर्ल प्रेमिका को मारी 5 गोली, प्रेमी पर था दुष्कर्म का आरोप

Sat, 19 Jan 2019 02:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bouncer boyfriend shoots Girlfriend five bullets at khushboo chowk
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित खुशबू चौक पर शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे एक बार गर्ल की उसके बाउंसर ब्वॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आरोपी अपने खिलाफ मृतका की ओर से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दायर कराए गए दुष्कर्म के मामले को वापस लेने का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से करनाल निवासी मृतका कविता (बदला नाम) पिछले कई वर्षों से दिल्ली-एनसीआर के नाइट क्लबों में बारगर्ल का काम करती थी। वह दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने के बावजूद चार साल से डीएलएफ फेज-3 स्थित एक ब्लॉक में किराये पर तिगांव निवासी अपने संदीप अडाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी संदीप नाइट क्लबों में बाउंसर था। बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे संदीप की कॉल आने के बाद कविता अपनी सहेली के साथ डीएलएफ फेज-3 गई। यहां संदीप अपनी गाड़ी में दोस्त के साथ उसका इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


चारों लोग खुशबू चौक के पास पहुंचे तो संदीप ने कविता पर दुष्कर्म का मामला वापस लेने का दबाव बनाया, जिस पर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान तैश में आए संदीप ने कविता को गाड़ी से उतारकर उसे पांच गोलियां मारी और फरार हो गया। इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद कविता की सहेली किसी तरह जान बचाकर भागी और उसके परिजनों को बताया। पुलिस ने संदीप और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed