फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   botanical garden to kalindi kunj metro line will start simultaneously

मेट्रो : बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज सेक्शन एक साथ होगा शुरू

Mon, 05 Sep 2016 09:46 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
botanical garden to kalindi kunj metro line will start simultaneously
गुड़गांव मेट्रो विस्तार - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-फरीदाबाद के बीच दूरियां जल्द नजदीकियों में तब्दील होने जा रही हैं। जनवरी 2017 से कालका जी से बॉटेनिकल गार्डन तक करीब 15 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो फर्राटा भरने लगेगी।
विज्ञापन


ओखला एनएसआईसी से कालिंदी कुंज तक मेट्रो का ट्रायल शुरू हो चुका है, जबकि कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन तक ट्रायल रन अगले माह यानी 15 अक्तूबर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने दोनों ही कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन एक साथ शुरू करने की योजना बनाई है। इसके बाद नोएडा से बदरपुर बॉर्डर और फरीदाबाद के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट तक 38.98 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल परियोजना (मजेंटा लाइन) का करीब 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कालका जी मेट्रो स्टेशन के नजदीक अंडरग्राउंड इंटरचेंज का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है।

कालिंदी कुंज तक करीब 11 किलोमीटर लंबी लाइन पर अगस्त में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू किया जा चुका है, जबकि कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन के बीच 3.494 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर और दो स्टेशन (ओखला पक्षी विहार व बॉटेनिकल गार्डन) का सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। लाइन पर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन डालने का काम किया जा रहा है।

डीएमआरसी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 अक्तूबर तक काम पूरा होने के बाद यहां भी ट्रायल शुरू हो जाएगा। बता दें कि मेट्रो का ट्रायल रन करीब तीन महीने तक चलता है। इसके बाद क्लीयरेंस मिलने पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कालिंदी कुंज-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर का सिविल वर्क पूरा करने की डेडलाइन दिसंबर 2016 थी, लेकिन यूपी विधानसभा  चुनाव को देखते हुए अक्तूबर मेें ही इस लाइन पर ट्रायल शुरू हो जाएगा।

ऐसे आसान होगा सफर
नोएडा-फरीदाबाद
फरीदाबाद (एस्कॉर्ट्स-मुजेसर) से नोएडा (बॉटेनिकल गार्डन) जाने के लिए मंडी हाउस इंटरचेंज से मेट्रो बदलनी होती है, लेकिन मजेंटा लाइन शुरू होने के बाद कालका जी से सीधे बॉटेनिकल गार्डन की बीच आवाजाही आसान हो जाएगी। फिलहाल कालका जी से बॉटेनिकल गार्डन तक 25.3 किलोमीटर के बीच 23 स्टेशन आते हैं। करीब 58 मिनट का सफर तय करना पड़ता है, लेकिन मजेंटा लाइन शुरू होने के बाद दूरी घटकर करीब 15 किलोमीटर रह जाएगी और स्टेशनों की संख्या घटकर 9 हो जाएगी। फिलहाल जो सफर डेढ़ घंटे में तय होता है, उसे तय करने में एक घंटे से भी कम लगेगा।

नोएडा-गुड़गांव
38.98 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट) तैयार होने के बाद बड़ी राहत गुड़गांव से नोएडा के बीच रोजाना आवाजाही करने के वाले हजारों यात्रियों को भी मिलेगी। फिलहाल इन दोनों शहरों के बीच मेट्रो से 41.9 किलोमीटर लंबा सफर डेढ़ घंटे में तय होता है। गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से बॉटेनिकल गार्डन तक 35 स्टेशन पड़ते हैं, लेकिन मजेंटा लाइन पूरी तरह शुरू होने के बाद स्टेशनों की संख्या घटकर 26 हो जाएगी। हौजखास इंटरचेंज से ही नोएडा की मेट्रो ली जा सकेगी। फिलहाल केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो बदलनी पड़ती है। 

मेट्रो आज के समय की बड़ी जरूरत बन गई है। फरीदाबाद से नोएडा और गुड़गांव का सफर फिलहाल मेट्रो से काफी लंबा है, जो नई मेट्रो लाइन के विस्तार के बाद काफी आसान हो जाएगा। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।-कर्नल एसके कपूर, कार्यकारी निदेशक, एफआईए

प्रदूषण का स्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसको देखते हुए सरकार को हरियाली पर विशेष ध्यान देना होगा। लोग निजी वाहनों का प्रयोग कम से कम करें, यह पहल करनी होगी। इसके लिए मेट्रो वरदान साबित हो रही है। नई लाइनों से फायदा जरूर मिलेगा।-जितेंद्र अग्रवाल, संयोजक, ग्रीन रोड क्लब

नोएडा में जिस रफ्तार से मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, उम्मीद है बहुत जल्द लोगों को सुविधा मिलने लगेगी। बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी को जोड़ने वाली मेट्रो एनसीआर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसके शुरू होने से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा।-कमल कुमार, सचिव, नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन


कालका जी से कालिंदी कुंज तक मेट्रो सेवा शुरू करने का टारगेट जनवरी 2017 रखा गया है, लेकिन अभी कोई डेट फाइनल नहीं हो पाई है। काम तेजी से चल रहा है। प्रस्तावित कॉरिडोर एनसीआर का सफर आसान बनाएगा।-प्रवक्ता, डीएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed