फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bot scam, will examine the governor.

बीओटी में गोलमाल,जांच कराएंगे राज्यपाल

Mon, 19 Oct 2015 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
Bot scam, will examine the governor.
महापौर की रोक के बावजूद खोले गए बीओटी (बुल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर) टेंडर पर अब यूपी के राज्यपाल ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ये आदेश उन्होंने नगर निगम पार्षद मुकेश त्यागी की शिकायत पर दिए हैं।

मामला जुलाई माह का है। नगर निगम ने बस शेल्टर के संचालन, गार्वेज पोल लेटर विंस लगाने, महापुरुषों की मूर्तियों के रखरखाव और तीन मार्गों पर विद्युत पोल की मेंटेनेंस समेत छह कार्यों को बीओटी पर देने के लिए टेंडर जारी किए थे।
विज्ञापन


नीतिगत मामला होने के बावजूद इस पर न तो कार्यकारिणी समिति की सहमति ली और न निगम बोर्ड की। निगम अधिकारियों ने टेंडर भी चहेतों को दिए।

इस मामले में तत्कालीन महापौर, डीएम और मंडलायुक्त के पास भी शिकायत पहुंची थी। तत्कालीन महापौर तेलूराम कांबोज ने टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके अधिकारियों ने टेंडर खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम टेंडर कमेटी के सदस्य मुकेश त्यागी ने अफसरों पर धांधली का आरोप लगाकर राज्यपाल को शिकायत भेजी थी। अब राज्यपाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed