फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Border dispute: Assam Police did not get Mizoram MPs in Delhi

बॉर्डर विवाद : असम पुलिस को दिल्ली में नहीं मिले मिजोरम के सांसद

Sat, 31 Jul 2021 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Jul 2021 12:52 PM IST
सार

- असम पुलिस ने सांसद के घर में नोटिस चस्पा किया
- एक अगस्त को जांच में शामिल होने को कहा
- सांसद ने दिया था विवादस्पद व भड़काऊ भाषण

विज्ञापन
Border dispute: Assam Police did not get Mizoram MPs in Delhi
असम पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

असम पुलिस को मिजोरम के सांसद वनलीलावेना उनके सरकारी आवास 28 मीना बाग मौलाना आजाद रोड, तुगलक रोड पर नहीं मिले। असम पुलिस उनके सरकारी आवास पर पूछताछ में शामिल होने के लिए 41 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा कर चली गई। असम पुलिस ने सांसद को एक अगस्त को सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने को कहा है। असम पुलिस के साथ नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस थी। सांसद ने बॉर्डर विवाद को लेकर विवादस्पद व भड़काऊ भाषण दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि असम-मिजोरम पुलिस बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवान और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। कछार जिले स्थित लाइन रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में बढ़ी झड़प में 45 लोग घायल हुए थे। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान के वनलालवेना ने कहा 200 से ज्यादा असम पुलिसवाले क्षेत्र में घुसे और उन्होंने हमारे पुलिसकर्मियों को हमारी ही चौकियों से हटा दिया और हमारी तरफ से गोली चलाने से पहले उन्होंने ही पहले गोली चलाने के आदेश दिए थे। वे भाग्यशाली थे कि हमने उन्हें मारा नहीं। अगर वे दोबारा आएंगे, तो हम उन्हें खत्म कर देंगे। इस पर असम पुलिस ने कहा कि ऐसे बयान षड्यंत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत देते है।
विज्ञापन


असम पुलिस शुक्रवार को दिल्ली स्थित सांसद वनलीलावेना के सरकारी आवास पर पहुंची। सांसद अपने आवास पर नहीं थे। इसके बाद असम पुलिस ने उनके आवास के गेट पर नोटिस चिपका दिया। नोटिस में कहा गया है कि बार्डर विवाद मामले में आपने जो धमकी वाला बयान दिया है वह असम की पुलिस व नागरिकों को धमकी दी है। ऐसे में आपको जांच में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed