{"_id":"d4c6c9359d00287c4b89c15335258a35","slug":"book-fair-from-saturday-in-pragati-maidan-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान में दिल्ली बुक फेयर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति मैदान में दिल्ली बुक फेयर शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान तनाव का असर दिल्ली बुक फेयर पर भी पड़ सकता है। 23 अगस्त से प्रगति मैदान में शुरू हो रहे बुक फेयर के लिए वीजा नहीं मिलने से पाकिस्तान के प्रकाशकों के आने की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिकेशर्स (एफआईपी) ने बृहस्पतिवार को मीडिया को दी।
विज्ञापन
अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि बुक फेयर में देश-विदेश के करीब 300 प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। जबकि स्टॉल की संख्या 550 है। इसमें हिंदी, उर्दू के साथ दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रकाशक होंगे। पाकिस्तान के प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा नहीं मिला है। वर्ष 2012 तक कई पाक प्रकाशक मेले में आते रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, एफआईपी के उपाध्यक्ष एएन वर्मा ने बताया कि बुक फेयर 23-31 अगस्त के बीच प्रगति मैदान के हॉल नंबर 8-12ए में लगेगा। इसमें छात्रों का प्रवेश मुफ्त होगा।
विज्ञापन
आम लोगों की सहूलियत के लिए प्रगति मैदान के सभी गेट से वातानुकूलित शटल सुविधा होगी। फेयर में लाइब्रेरी व पाठक विषय पर परिचर्चा, कवि सम्मेलन, लाइब्रेरी साइंस पर वर्कशाप, पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर बहस आदि कार्यक्रम खास होंगे।
थीम ‘सिनेमा में साहित्य’
आयोजकों के मुताबिक, साहित्य का सिनेमा पर खासा असर है। कई फिल्मों का आधार साहित्य होता है। समाज पर फिल्मों का असर पड़ता है। इस बार की थीम ‘सिनेमा में साहित्य’ का चयन इस तरह किया गया है, जिससे लोगों का पुस्तक मेले के प्रति रुझान बढ़े।