{"_id":"074c0f2fd26e33d25fa8eec9e2ed0c33","slug":"bonus-and-rebate-sent-to-the-government-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस और रिबेट के लिए सरकार को भेजा गया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस और रिबेट के लिए सरकार को भेजा गया प्लान
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बिलों को जमा करने के लिए शहर के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने सरकार को इलेक्ट्रिसिटी बिल्स स्मार्ट पेमेंट प्लान बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
इस प्लान अगर प्लान में दी गई कुछ बातों को लागू किया जाता है तो बिजली बिल भुगतान की दशा में कुछ सुधार आ सकता है। प्लान में लोगों को कुछ सहुलियत देने की बात कही गई है।
10 प्रतिशत रिवेट और 5 प्रतिशत बोनस
बीजेपी की जिला व्यापार सेल के संयुक्त कन्वीनर डीएस धवन ने बताया कि जो उपभोक्ता अपना बिल ड्यू डेट औैर उससे पहले भर देते हैं।
उन उपभोक्ताओं को पूरे बिल पर 10 प्रतिशत की रिवेट देनी चाहिए। जैसा की नगर निगम अपने उपभोक्ताओं को पानी के बिल तथा प्रोपर्टी टैक्स जमा कराने पर देता है।
विज्ञापन
इसके अलावा जो उपभोक्ता अपने घरेलू बिल समय से जमा करा देते हैं उन्हें टोटल बिल पर 5 प्रतिशत बोनस दिया जाना चाहिए। धवन ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता समय पर अपना बिल जमा नहीं कराता है। तो उस उपभोक्ताओं को 15 दिनों के लिए 1 प्रतिशत का सरचार्ज लगाना चाहिए। इसी प्रकार महीने भर के लिए 4 प्रतिशत सरचार्ज लगना चाहिए।
विज्ञापन
रविवार को भी होने चाहिए बिल जमा-
गलत बिलिंग इस समय मुख्य समस्या है। गरीब लोगों को काफी परेशानी होती है। गलत बिल के कारण उपभोक्ताओं का ज्यादातर समय एसडीओ कार्यालय में बिल सही कराने और जमा कराने में ही जाता है।
ऐसे में हर रविवार को भी सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एसडीओ कार्यालय में बिल जमा होने चाहिए। इसके अलावा एसडीओं कार्यालय पर एक से अधिक बिलिंग सेंटर खुलना चाहिए।