फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb threat at Delhi school turns out to be fake student sent email to avoid exam

'स्कूल में बम है': छात्र को लग रहा था पेपर से डर, प्रिंसिपल को कर दिया धमकी भरा मेल; परेशान हुई दिल्ली पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 05:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बम धमकी संबंधी प्रोटोकॉल लागू किए गए। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल की टीमों को जांच के लिए बुलाया गया। 

विज्ञापन
Bomb threat at Delhi school turns out to be fake student sent email to avoid exam
छात्र ने प्रिंसिपल को किया झूठा मेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के एक निजी स्कूल को भेजा गया बम की धमकी वाला ई-मेल फर्जी निकला जिसे परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने भेजा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

प्रिंसिपल को किया गया था मेल
पुलिस के अनुसार, पश्चिम विहार पूर्व पुलिस थाने को गुरुवार को पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल में विशाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्हें एक ई-मेल मिला है, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बम धमकी संबंधी प्रोटोकॉल लागू किए गए
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बम धमकी संबंधी प्रोटोकॉल लागू किए गए। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल की टीमों को जांच के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर धमकी को फर्जी घोषित किया गया।

विज्ञापन

नाबालिग छात्र का लगा पता
मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान साइबर टीम ने फर्जी ई-मेल को भेजने वाले के स्त्रोत का पता लगाने के दौरान एक नाबालिग छात्र का पता लगाया।
 

परीक्षा से लग रहा था डर तो कर दिया मेल
अधिकारी ने कहा कि नाबालिग को पकड़ा गया और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने धमकी भरा ई-मेल इसलिए भेजा क्योंकि वह परीक्षा से डर रहा था और चाहता था कि स्कूल अवकाश घोषित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed