फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bomb threat at Delhi airport terminal two

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर बम की झूठी सूचना, 70 मिनट प्रभावित रहीं उड़ानें

Tue, 13 Aug 2019 06:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Aug 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
bomb threat at Delhi airport terminal two
पुलिस ने खाली कराया आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : ANI

आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सोमवार रात बम होने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट कर्मी और अधिकारियों समेत यात्रियों में अफरतफरी मच गई। इससे करीब 70 मिनट तक उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली पुलिस को रात करीब 8.50 बजे पर फोन पर सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर प्रस्थान क्षेत्र को खाली करवा दिया गया और यात्रियों को गेट नंबर-चार की तरफ भेज दिया।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को विमान से नीचे नहीं उतरने दिया गया। एयरपोर्ट के अंदर सभी जगहों और यात्रियों की सघनता से जांच की गई। रात करीब 10 बजे तक चली जांच के बाद पुलिस ने जिस नंबर से फोन आया था उससे संपर्क किया तो पता चला कि नंबर वही है, लेकिन कॉल कहीं ओर से आई है। सूचना झूठी होने की पुष्टि होने पर सभी ने राहत की सांस ली और विमानों का फिर से आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


डीसीपी एयरपोर्ट संजय भाटिया ने बताया कि एक शख्स ने कहा कि एयरपोर्ट को बचा सकते हो बचा लो। इस कॉल के तत्काल बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियां गहन तलाशी अभियान में जुट गईं। ज्वाइंट सीपी अतुल कटियार के मुताबिक कॉलर ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को उड़ाने की धमकी दी थी, लेकिन कॉल करने वाले के नंबर पर बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed