फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bollywood music composer salim suleman pair dazzled on the second day of iit delhi annual function RANDEWU-22

आईआईटी: बॉलीवुड के गीतों पर इंजीनियरिंग छात्रों ने लगाए ठुमके, संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ने जमाया रंग

Tue, 26 Apr 2022 03:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 03:13 AM IST
सार

कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
bollywood music composer salim suleman pair dazzled on the second day of iit delhi annual function RANDEWU-22
अस्थायी टैटू प्रतियोगियता - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली प्रौद्यौगिकी संस्थान(आईआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक फेस्ट रान्डेवू -22 के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिनभर जहां अलग-अलग गतिविधियों में छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगितियों में अपना हुनर दिखाया वहीं, शाम को बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान की जोड़ी ने लाइव प्रस्तुति के साथ महफिल में रंग भर दिया। देर रात तक परिसर में छात्र बॉलीवुड व हॉलीवुड के गीतों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को तीन दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत रैप बैटल से हुई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने उत्साह से भरे रैप से छात्रों में जोश भरा। इसके बाद स्वर कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने गीतों के माध्यम से श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की। वहीं, कार्यक्रम में बाइक स्टंड आकर्षण का केंद्र रहा। स्टंट पेशेवरों ने बाइक पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकदीर्घा में मौजूद छात्रों को दातों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर स्टेज पर बीट बॉक्सिंग बैटल में राजस्थान से पहुंचे युवाओं ने रंग जमाने का काम किया। युवाओं ने मुंह से वाद्य यंत्रों की आवाज निकालकर एक घंटे से भी अधिक तक माहौल जमाए रखा। युवाओं ने बॉलीवुड और हॉलीवुड के गीतों पर बीट बॉक्सिंग की, जिस पर छात्र थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया। वहीं, अस्थायी टैटू प्रतियोगियता भी छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों ने अस्थायी रंगों से विभिन्न आकृतियों को शरीर पर उतारा। प्रतियोगिता के तहत पांच, तीन और दो हजार रुपये की राशि ईनाम के तौर पर दी गई। कार्यक्रम के अंत में बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान ने अपने सुरों के माध्यम से महफिल में रंग भरा। दोनों की जोड़ी ने एक से एक बॉलीवुड गीतों की धुनों पर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत तक हर छात्र संगीत की धुनों पर थिरकता हुआ नजर आया। समारोह के अंतिम दिन संगीत क्षेत्र से बेनी दयाल के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed