फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boys Locker Room Case News in Hindi: bois locker instagram chat room admin arrested know all about him

Bois Locker Room Case: नोएडा के लड़के ने बनाया था ग्रुप, अपने दोस्तों को भी जोड़ा, अब हुआ गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 07:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 May 2020 07:06 PM IST
सार

  • नोएडा के लड़के ने बनाया था ब्वॉयज लॉकर चैट रूम ग्रुप
  • साइबर सेल की जांच में हुआ खुलासा, पांच हिरासत में

विज्ञापन
Boys Locker Room Case News in Hindi: bois locker instagram chat room admin arrested know all about him
बोइस लॉकर रूम

विस्तार

इंस्टग्राम पर बनाए गए ब्वॉयज लॉकर रूम मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की टीम ने ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि नोएडा के एक लड़के ने वह ग्रुप बनाया था। ये लड़का बालिग है और उसने अपने दोस्तों को इस ग्रुप में जोड़ा था।  

विज्ञापन


विज्ञापन


गिरफ्तार लड़के ने ही दूसरे लड़के को ग्रुप एडमिन भी बनाया। खास बात है कि ये लड़के अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो ग्रुप में डालते थे। पुलिस ने जब ग्रुप के बालिग सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह नहीं आए। मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने पांच बालिगों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया था, इन्हीं में एडमिन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबूत मिलने के बाद ही एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो कैसे आईं।

ग्रुप के एक सदस्य ने ब्वॉयज लॉकर की बात उस लड़की को बताई जिसकी फोटो ग्रुप में शेयर की गई थी। इसी लड़के ने ही लड़की को ग्रुप के स्क्रीन शॉट भेजे थे। इस लड़के का कहना है कि उसने ग्रुप में कोई चैट नहीं की।

उसने कई दिन बाद ये ग्रुप देखा तो पता लगा। ग्रुप में आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इस लड़की ने अन्य लड़कियों को बताया। लड़कियों ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दीं। इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया। 

हिंदुस्तानी भाऊ ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया था कि इन लड़कों को ढूंढो और पुलिस के हवाले कर दो। इंडियन रैपर रफ्तार ने ट्वीट किया इस मामले को अब तूल मत दो, पुलिस सब संभाल लेगी।

बताया जा रहा है कि इन लड़कों ने नया ग्रुप बनाया और स्क्रीन शॉट लीक करने वाले लड़के को धमकी दी। साथ में लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रुप के शुरू में जो स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वह सही थे।

अब सोशल मीडिया पर फेक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया में लड़कियों के खिलाफ भी उल्टा लिखा जाने लगा है। ये भी कहा जा रहा है कि इस मामले में दुश्मनी भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed